तरारी पावर सब स्टेशन स्थित बिजली विभाग दाउदनगर कार्यालय का काउंटर 20 अक्टूबर को भी खुला रहेगा। जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी राजस्व काउंटर खुला रहेगा, जहां बिजली उपभोक्ता पहुंचकर अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि रविवार को काउंटर पर पहुंचकर अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें।