
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में गाजी मियां के फाटक मुहल्ले में सड़क निर्माण होने से मुहल्ले वासियों में काफी खुशी दिख रही है ।स्थानीय निवासी गुलाम रहबर ने बताया कि एक तरफ गली होते हुए पीसीसी सड़क नाली ढक्कन समेत का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।जिससे मुहल्लेवासी काफी खुश हैं। मुहल्लेवासियों ने इसके लिए वार्ड पार्षद को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताया है कि शेष कार्य को भी जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा ,ताकि सड़क निर्माण का पूरा लाभ आम जनता को मिल सके।अनवर हुसैन अंसारी,मो.इकबाल,मो.जुल्लू,मो.रागीब आदि ने भी वार्ड पार्षद को धन्यवाद दिया है।