
प्रखंड के रेपुरा ग्राम में किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन प्रधानाध्यापक रामाकांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन स्व. सिंह के पुत्र शिक्षक अंबुज कुमार द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता सुधीर प्रकाश ने किया।इस अवसर पर गुलशन कुमार, दिलीप कुमार गुड्डी कुमारी जूही कुमारी को चंदेश्वर सिंह स्मृति मेधा सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया,जिसके तहत मेडल नगद राशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए।वक्ताओं ने उनके कृषि क्षेत्र में एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन योजना से मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में सहयोग मिलता है। यह बच्चों के लिए उत्प्रेरक का काम करता है।सम्मानित होने वाले बच्चे भविष्य में बेहतर कार्य के लिए अग्रसर होते हैं।वक्ताओं ने समाज की उन्नति में शिक्षा के महत्व की चर्चा करते हुए समाज के मेधावी बच्चों के प्रोत्साहन की सराहना की। अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कलम कॉपी प्रदान किए गए पुण्यतिथि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह,प्रदेश राजद सचिव अरविंद यादव ,मनार पंचायत मुखिया उपेंद्र पासवान, हसपुरा के राजद नेता रविंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजु नन्दन कुमार सिंह, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, बसंत बादल,संतोष कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, विनय यादव,शिक्षक उदय कुमार, गोपेन्द्र कुमार सिंहा गौतम, सुधीर कुमार, सुभाष कुमार,दाउदनगर के भाजपा महामंत्री रंजन वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता बृज किशोर मंडल आदि उपस्थित थे।