
प्रबुद्ध भारती की बैठक यश- ई स्कूल परिसर में रंगकर्मी एस अमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें छठ की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले संगीत संध्या कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस वर्ष दो नवंबर की रात्रि में बालिका इंटर स्कूल परिसर में संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन प्रबुद्ध भारती का स्थापना दिवस भी है। प्रत्येक वर्ष प्रबुद्व भारती अपने स्थापना दिवस के अवसर पर छठ के पहली अर्ध्य के दिन शाम में संगीत संध्या का आयोजन करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच जवाबदेही बांटी गई। मास्टर भोलू को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। संदीप सिंह ,संजय तेजस्वी ,दीपेश, मनीष एवं दिव्या को रिहर्सल प्रभारी बनाया गया। मंच एवं साज व्यवस्थापक संदीप सिंह, मेकअप और ड्रेस व्यवस्थापक अमन को बनाया गया।कहा गया कि सभी सदस्य अपनी -अपनी जवाबदेही को निभायेंगे।इस मौके पर विकास कुमार,रानी कुमारी,अंजली,गुंजन,शुशील पुष्प,ब्रज मंडल किशोर,मनीष,मनु शर्मा आदि मौजूद थे।