
रेड क्रॉस सोसाइटी के दाउदनगर उप शाखा कार्यालय में दाउदनगर के.स्थानांतरित एसडीओ अनीस अख्तर के सम्मान में एवं नव पदस्थापित एसडीओ भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के स्वागत में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए रेड क्रॉस उपशाखा दाउदनगर के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उनके द्वारा कहा गया कि स्थानांतरित एसडीओ द्वारा ही रेडक्रॉस के उप शाखा दाउदनगर को कार्यालय उपलब्ध कराया गया।निबंधन कार्यालय के सहयोग से कार्यालय का संचालन किया जा रहा है।स्थानांतरित एसडीओ अनीस अख्तर ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने का प्रयास किया है।नव पदस्थापित एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा कि वे आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे।इस मौके पर रजिस्टार पप्पू कुमार,पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, समाजसेवी चिंटू मिश्रा, वार्ड पार्षद बसंत कुमार ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कुमार, मुकेश मिश्रा, राव मनीष यादव,कौशल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस दाउदनगर के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।वहीं अरविंद अस्पताल में भी अनीस अख्तर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
