
दाउद नगर पुलिस द्वारा नियमित तौर पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।दाउदनगर शहर के मौलाबाग नहर पुल के पास एवं भखरुआं मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात की जांच भी की गई।थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि नियमित तौर पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।