
शहर की पटवाटोली निवासी 26 वर्षीय सोनम सोनी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है ,जिससे शहर में खुशी का माहौल है,लोग उसे बधाई दे रहे हैं। उसे दाउदनगर में सम्मानित किया गया।सोनम ने झारखंड के रांची की मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा के रूप में फाइनेंस विषय से एमबीए किया है ।सोनम ने बताया कि 15 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल द्वारा उसे गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहां से अपने घर दाउदनगर आने के बाद यश ई स्कूल में निदेशक शंभू कुमार द्वारा सम्मानित करते हुए सोनम को बधाई दी गई ।सोनम पटवाटोली निवासी शहर के प्रमुख व्यवसायी डा.प्रो. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ की पुत्री है। वह तीन बहनें और एक भाई है।उसने विद्या निकेतन फिर डीएवी दाउदनगर से दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है।उसके बाद इंटरमीडिएट रांची के कॉलेज से किया तथा बीबीए एवं एमबीए मारवाड़ी कॉलेज रांची की छात्रा के रूप में हॉस्टल में रहते हुए उसने किया। गोल्ड मेडल मिलने पर उत्साहित है। यश ई स्कूल में सम्मानित होने के बाद सोनम ने कहा कि फाइनेंस विषय उसका सबसे पसदींदा विषय रहा है और वह बैंकिंग सेक्टर में ही जाना चाह रही है।वह बैंकिंग की तैयारी कर रही है अपने पिता एवं एक शिक्षिका के प्रोत्साहन के बदौलत उसे यह सफलता हासिल हुई है। सोनम ने कहा कि बाहर के शिक्षण संस्थानों में जाकर पता चलता है कि पढ़ाई का महत्व क्या है।वहां कितना कंपटीशन है। छात्राओं को अच्छे कॉलेजों में जाकर पढ़ाई करनी चाहिए। सोनम ने अन्य छात्राओं के लिए संदेश दिया कि कोशिश करें और आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी।
