
दाउदनगर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने किया।बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि ,गणमान्य लोग एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्य तथा अखाड़ों के खलीफा शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं।जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।सभी मुहर्रम कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस के आवेदन के साथ कमिटी के सदस्योऔ का फोटो लगा एवं पहचान पत्र अनिवार्य है।चिन्हित स्थानों पर पुलिस दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें,त्वरित कार्रवाई की जाएगीं पुलिस द्वारा सघन गश्ती भी की जाएगी।जुलूस के समय निर्धारण पर भी चर्चा की गई ।रूट का सत्यापन करने का निर्णय लिया गया।इमामबाड़ा जाने वाले रास्ते पर गड्ढा व्याप्त होने का मामला भी मुहर्रम कमिटी के सदस्यों द्वारा उठाया गया,जिस पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ केदारनाथ सिंह ने कहा कि नगर पर्षद द्वारा गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। पूरे शहर की साफ- सफाई कराई जाएगी और सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम ने कहा कि निर्धारित रूटों का भौतिक सत्यापन किया जाना किया जाएगा। बिजली तारों की स्थिति को देखकर आवश्यक दिशा- निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया जाएगा। जुलूस के दिन जुलूस अवधि में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। संसा में छह सितंबर एवं चौरी में सात सितंबर को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में दाउदनगर उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, तरार पंचायत के मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा ,महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा ,चौरी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, करमा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, गोरडीहां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुबोध शर्मा, भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, वार्ड पार्षद तारिक अनवर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, सरयू सिंह ,मकसूद आलम ,रमेश भारती,मुन्ना कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।