दाउदनगर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण हो गया।कक्ष का उद्घाटन रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर शंभु यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कहा गया कि विभागीय स्तर से पांच कंप्यूटर की मांग की गई है। कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर की व्यवस्था हो जाने के बाद केस को अपडेट रखने में आसानी होगी। सारा कार्य डिजिटल तरीके से होगा और अनुसंधान की कंप्यूटराइज्ड प्रति निकालकर अनुसंधानकर्ताओं को भेजा जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि आज कंप्यूटर का युग है।आज के युग में कंप्यूटर की महत्ता बढ़ गई है।कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर पत्र लिखा गया है। बताया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का जीर्णोद्धार कराकर इसमें कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कराया गया है, ताकि कंप्यूटर की व्यवस्था होने के बाद कार्यालय का सारा कार्य कंप्यूटराइज्ड तरीके से हो सके।