
करीब 36 घंटे बाद डीएवी पब्लिक स्कूल दाउदनगर से हटाए गए आठ शिक्षकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गया।विदित हो कि स्थाई सेवा की मांग को लेकर आठ शिक्षक मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठे थे ।
बुधवार की देर रात प्राचार्य द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी स्नेह लता देवी की उपस्थिति में प्राचार्य संतन कुमार सिंह ने शिक्षकों से वार्ता किया और उन्हें समझा-बुझाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया। काफी देर तक भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों एवं प्राचार्य के बीच वार्ता होती रही। उसके बाद प्राचार्य द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया। प्राचार्य एवं थानाध्यक्ष ने भूख हड़ताल पर बैठे शेखर सिन्हा एवं आलोक कुमार को ओ आर एस का घोल पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराया प्राचार्य द्वारा लिखित रूप से दिया गया है कि इन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्य करने का एक और अवसर दिया जाएगा और इनके आवेदन के आलोक में सुविधानुसार दाउदनगर डीएवी या अन्यत्र प्रतिनियुक्ति के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये संस्था के नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी और प्राचार्य अपने उच्चाधिकारियों को अनुशंसा करेंगे।