सब इंस्पेक्टर शेखर सौरभ के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के अंतर्गत 280 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनकी स्विफ्ट डिजायर वाहन भी जब्त की गई है।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोला रोड वार्ड संख्या 17 स्थित सलेटर हाउस के हाता से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर रखा हुआ 1348 पाउच देसी मसालेदार शराब (269.600 लीटर), 375 एम एल का 24 पीस अंग्रेजी शराब (नौ लीटर) तथा 24 कैन बियर (12 लीटर) जप्त किया गया है।शराब धंधेबाजों की स्विफ्ट डिजायर वाहन को भी जप्त किया गया है तथा तीन मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। दो धंधेबाजों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाजों में झारखंड के पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित गहोस गांव निवासी राजू कुमार एवं नौडीहा थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी रोहित कुमार शामिल है, जबकि इनके साथी दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 17 ब्राह्मण टोली निवासी सपवां की तलाश पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शराब की खेप दाउदनगर लाई गई है और उसे ठिकाने लगाया जा रहा है। इसी गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई और शराब को जब्त करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार धंधेबाज की तलाश की जा रही है।