
दाउदनगर अनुमंडल के गोह प्रखंड के सागरपुर निवासी अरुण शर्मा को सहयोग की आवश्यकता है।उनके घर पर करीब एक साल के अंदर मानो विपत्ति का पहाड़ -सा टूट गया है।16 अप्रैल 2018 को अरुण शर्मा की रीढ़ कि हड्डी टूट गई, जिसका ऑपरेशन एक बड़े अस्पताल में हुआ, लेकिन सफल नहीं हो पाया।गोह प्रखंड के दादर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सफल नहीं होने के कारण अरुण शर्मा का दर्द काफी बढ़ गया था।अरुण शर्मा को इलाज का कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने उनसे(श्री शर्मा से) अपनी व्यथा बतायी।वेंकटेश ने अपने स्तर से दिल्ली के मेदान्ता हॉस्पिटल में डॉ सुधीर दुबे के पास भेजवाया जहां दो माह तक इलाज चला एवं फी भी काफी कम लगा। पांच माह तक दर्द भी नहीं रहा ,लेकिन 14 फरवरी के बाद उनका दर्द काफी बढ़ गया है एवं डॉ. दुबे ने दुबारा सर्जरी का सलाह दिया है एवं करीब खर्च पांच लाख रुपए बताया है।खर्च को लेकर अरुण का सोलह वर्षीय पुत्र पवन काफी चिंतित है।सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश ने कहा कि ऐसे समय में सभी सामर्थ्यवान लोंगो को आगे बढ़कर मदद करने की आवश्यकता है।