स्कार्पियो वाहन में जीपीएस लगा होना काम कर गया।वाहन चोरी के बाद जीपीएस के माध्यम से चोरी गए वाहन पकड़ में आ गया।स्कार्पियो वाहन चोरी होने के कुछ ही घंटे बाद चोरी गए स्कार्पियो वाहन को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। वाहन बरामद करते हुए एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर -पटना मुख्य पथ स्थित अकबरपुर गांव से वाहन चोरों द्वारा एक स्कार्पियो वाहन को चुरा लिया गया, जिसकी जानकारी रात्रि करीब दो बजे वाहन मालिक को हुई। स्कार्पियो वाहन में जीपीएस लगा हुआ था।अकबरपुर निवासी अंकित कुमार सिंह तत्काल इसकी सूचना दाउदनगर पुलिस को दी ।उनके द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि जीपीएस के माध्यम से वाहन के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी और दाउदनगर पुलिस द्वारा झारखंड के चौपारण थाना की पुलिस को जानकारी दी गई तथा चौपारण थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के स्कॉर्पियो को बरामद करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार एवं मो. अरमान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को चौपारण भेजा गया है,जहां से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरा करते हुए बरामद स्कार्पियो एवं गिरफ्तार अपराधी को दाउदनगर लाया गया है।सूत्रों के अनुसार अपराधी से पुलिस गहनता से पूछ ताछ कर रही है। हो सकता है अन्य चोरी का भी उद्भेदन हो सके। पुलिस ने अभी अपराधी के नाम का खुलासा नही किया है।