बजट पारित करने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता मुख्य पार्षद सोनी देवी ने किया।नगर परिषद दाउदनगर में वित्तीय वर्ष 2019- 20 के लिए कुल 63 करोड 58 लाख 52 हजार 22 रुपये का बजट पारित किया गया है।यह वर्तमान नगर परिषद बोर्ड का पहला बजट है। बजट पर आहूत इस विशेष बैठक में उपमुख्य पार्षद पुष्पा कुमारी, सशक्त स्थाई समिति सदस्य तारिक अनवर के अलावे वार्ड पार्षद जागेश्वरी देवी, सीमन कुमारी ,बसंत कुमार, सोहेल रजा, राजू राम, हसीना खातून, कांति देवी, प्रमोद कुमार, ललिता देवी ,लीलावती देवी,रीना उर्फ रीमा देवी, इंदु देवी, सतीश कुमार, नंदकिशोर चौधरी आदि शामिल थे।
मुख्य पार्षद सोनी देवी ने उक्त राशि का बजट बोर्ड की बैठक में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया ।नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि कुल 63 करोड़ 58 लाख 52 हजार 22 रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उसे पारित कर दिया गया। यह लाभ का बजट है।नप बोर्ड की बैठक में जो बजट पेश किया गया है, उसके अनुसार पथ निर्माण, पुलिया ,नाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ,प्रशासनिक भवन निर्माण, आवास, शौचालय बस स्टैंड, पार्क पर निर्माण पर विशेष बल दिया गया है।11 करोड़ की लागत से पथ पुलिया का निर्माण किया जाएगा। 85 लाख की लागत से नाला निर्माण की योजना है।दो करोड़ की लागत से बस स्टैंड निर्माण की योजना है।डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सम्राट अशोक भवन, ढाई करोड़ की लागत से पार्क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सात निश्चय योजना के तहत नाली गली पक्की करण योजना खर्च करने की योजना है।इसके लिए नप का आंतरिक स्रोत से करीब पांच करोड़ 63 हजार 539 रूपया आय होने की संभावना है, जबकि अन्य राशि सरकारी अनुदान से मिलने की संभावना है।