
दाउदनगर पटना मुख्य पथ स्थित सिपहां के पास सोमवार की देर शाम एक विक्टा वाहन एवं पिक अप वाहन की टक्कर में विक्टा चालक बाबू मेहता की मौत हो गई।वहीं पिकअप वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।विक्टा पर सवार करीब आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में विक्टा चालक दाउदनगर शहर के बम रोड निवासी बाबू मेहता की मौत हो गई ,जबकि पिकअप वाहन का चालक अरवल जिला के कलेर निवासी शंकर साव गंभीर रूप से घायल है। जिसका दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया है। स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने शंकर साव को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में पटना रेफर कर दिया है।वहीं, विक्टा पर सवार गोला रोड निवासी 10 वर्षीया बच्ची कनीश फातमा, मो. अरमान, मो. अशरफ रजा, मो.सैफुल्लाह समेत एक अन्य महिला घायल है, जिनके नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है।जबकि पिकअप वाहन का खलासी भी घायल है ।उसके भी नाम की जानकारी संवाद प्रेषण तक नहीं मिल सकी है।
