दाउदनगर के आयुष हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ० विशाल कुमार द्वारा मशीन से मरीजों की हड्डी एवं जोड़ों की जाँच कर कैल्शियम, विटामिन डी०3 एवं आयरन की दवा निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ० विशाल कुमार के द्वारा प्रतिदिन औरंगाबाद के एस०डी० हॉस्पिटल में ऑर्थो सर्जरी एवं एक्सिडेंटल ईलाज किया जाता है।
आयुष हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट के कारण मरीजों के ईलाज के लिए अब पटना-बनारस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इस उपचार की व्यवस्था अब औरंगाबाद के एस०डी० हॉस्पिटल में हो चुकी है।
इस शिविर में डॉ० पुष्पेन्द्र कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार कुशवाहा व अन्य सम्मिलित हुए।