
रविवार की शाम दाउदनगर औरंगाबाद रोड स्थित कुर्बान बिगहा गांव में अचानक लगी भीषण आगलगी कि घटना पांच घर जलकर पूरी तरह से राख हो गए।आगलगी की इस घटना में 50 हजार रुपया नगद भी जलकर राख हो गया है। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताई जा रही है। अगलगी की इस घटना में कमल देव पासवान ,ननकू पासवान, संजय पासवान ,गणेश पासवान, चंदेश्वर पासवान ,ललन पासवान, शिवपूजन पासवान का घर जलकर राख हो गया है। इनके घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है .ग्रामीणों के सहयोग से दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।प्रभावित घरों की संख्या पांच से सात बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि कमल देव पासवान के घर में रखा 40 हजार रुपया इस घटना में जलकर राख हो गया है।जानकारी मिली कि कमलदेव पासवान की बेटी की शादी होनी है। एक दिन पहले ही सगाई हुआ था। मार्च महीने में शादी हुई है, जिसके लिए घर में नगद पैसा रखा हुआ था, जो इस घटना में जलकर राख हो गया है।अन्य प्रभावित घरों में भी कुछ नगद राशि रखी हुई थी।
