पुलिस पदाधिकारियों ने बीती रात को दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न होटलों का औचक निरीक्षण किया इस औचक निरीक्षण का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ राजकुमार तिवारी कर रहे थे। इस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर के के साहनी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर यह औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।टीम ने कई होटलों में रात्रि में पहुंचकर उस में ठहरने वाले लोगों के बारे में जांच पड़ताल की। रजिस्टर की जांच की गई।