
दाउदनगर की एक बहू ने शहर एवं जिले का नाम रोशन किया है।जिन्होंने बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपने कैरियर को नई उड़ान दी है। पिछले दिनों कोलकाता में एक मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया है।इस बहु की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एक तरफ जहां अन्य गांव के निवासी खुशी व्यक्त कर रहे हैं ,वहीं दूसरी तरफ दाउदनगर क्षेत्र के लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सीआईएसएफ में कोलकाता में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थापित डॉली सिंह अ़छा पंचायत के सरपंच उषा देवी की पुत्रवधू हैं।डॉली के पति नीतीश कुमार भी सीआईएसएफ में ही आरक्षक के पद पर पदस्थापित हैं ।
25 जनवरी को कोलकाता में भवानीपुर क्लब द्वारा आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। डॉली के ससुर एवं अंछा निवासी रविंद्र कुमार सिंह अपने पुत्र वधू के इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं।श्री सिंह ने बताया कि डॉली वर्ष 2013 से सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पहचान राष्ट्रीय खेलों में राष्ट्रीय बॉक्सर के रूप में बनाई ।वर्ष 2011 में जमशेदपुर में आयोजित 34 वें नेशनल गेम में कांस्य पदक हासिल किया था।वर्ष 2015-16 में ऑल इंडिया पुलिस गेम में कांस्य पदक प्राप्त किया था।उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है ।
