दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत होने का
बात उभर कर सामने आई है।जो चर्चा का विषय बना हुआ है।सूत्रों के अनुसार परिजन जहां इस घटना को हादसा बता रहे हैं, वहीं मृतका के मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी सवांद प्रेषण तक नहीं है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक महिला को गंभीर रूप से झुलसी हालत में लेकर उसके परिजन सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे।तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।सूत्रों ने बताया कि जब सदर अस्पताल द्वारा ओडी स्लिप काटकर औरंगाबाद टाउन थाना को भेजा जा रहा था तो मौका देखकर मृतका के शव को लेकर उसके परिजन किसी प्राइवेट वाहन से फरार हो गए।मृतका का मायका औरंगाबाद प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर गांव में बताया जाता है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की जलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक दाउदनगर थाना को कोई सूचना प्राप्त नहीं है।पूछे जाने पर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।