
मौसम के बदले रुख ने एक बार फिर से लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया है।बुधवार के शाम से रह-रह कर हो रही बूंदाबांदी से ठंड कपकपी काफी बढ़ गया है।अचानक मौसम में आए इस बदलाव के कारण ठंड ने दोबारा दस्तक दे दिया जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खास करके हो रही है परेशानी।अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार की शाम को चली तेज हवा के बाद रात में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे । इस कारण ठंड से परेशान लोग दिन भर अलाव के सहारे बैठे रहे।गुरुवार को पहले तेज हवा चली तो मौसम साफ रहा। अचानक आसमान में बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन हवा के कारण वह जल्दी ही साफ हो गया। लेकिन आसमान में दिन भर बादल छाए रहे तो धूप नहीं निकली।
शिक्षक गौतम बताते हैं कि उन किसानों को परेशानी झेलना होगा जिन्होंने अभी तुरंत गेहूं की फसल की पटवन की है फसल में पानी लगने से फसल के पीला पड़ जाने का डर है।किसानों को चाहिए कि खेत में पानी नहीं लगने दे पानी निकासी की व्यवस्था करें और पानी के सूखते हुए इसमें प्रति कट्ठा आधा किलो नाइट्रोजन युक्त यूरिया खाद का छिड़काव कर दें इससे फसल पीला होने से बच जाएगा।