वंदे मातरम एवं भारत माता की जय से गूंज उठा वातावरण


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय ,वन्दे मातरम से शहर गूंज उठा।भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा अभाविप के नगर अध्यक्ष चंचल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया।विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं एवं अभाविप के नेता इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।इस यात्रा की शुरुआत बाजार समिति परिसर से की गई, जो भखरुआं मोड़, लखन मोड़, दाउदनगर बाजार होते हुए नगर परिषद कार्यालय परिसर में पहुंचे और वहां इस तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रायें अपने -अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। एक सौ मीटर लंबा तिरंगा झंडा को लेकर भी छात्र-छात्रायें तिरंगा यात्रा में शामिल थे।तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं एवं अभाविप नेताओं द्वारा वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का जय घोष किया जा रहा था, जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।अभाविप नगर अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रवादी संदेश आम लोगों के बीच पहुंचाया गया है।इस यात्रा को सफल बनाने में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवलेश कुमार मिश्रा, एसएफडी प्रदेश सह प्रमुख पुष्कर अग्रवाल ,एसएफडी प्रदेश सह प्रमुख पुष्कर अग्रवाल,एसवीएन छात्रसंघ अध्यक्ष शिवेंद्र शर्मा, दाउदनगर कॉलेज छात्रसंघ कोषाध्यक्ष धीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व अविनाश तिवारी ,सौरभ राजपूत एवं मुन्ना तिवारी ने किया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.