
रेड क्रॉस सोसायटी उपशाखा दाउदनगर के सचिव एवं समाजसेवी डॉ प्रकाश चंद्रा के सौजन्य से दाउदनगर एवं ओबरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाजसेवी चिंटू मिश्रा के नेतृत्व में राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राव मनीष यादव ,त्रिपुरारी तिवारी, मुकेश मिश्रा, नीतीश यादव ,प्रकाश चंद्रा यादव ,अंकित यादव ,रंजीत कुमार, पंकज कुमार ,प्रमोद कुमार एवं अन्य ने दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहां पंचायत स्थित तुला बिगहा एवं ओबरा प्रखंड के डिहरी ग्राम में कंबल का वितरण किया गया।करीब 130 गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। सभी लाभुकों ने इस कार्य के लिए डॉ प्रकाश चंद्रा का आभार जताते हुए कहा कि डा.प्रकाशचंद्रा के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जाता है।इससे पहले भखरुआं पटना रोड स्थित उर्मिला गैस एजेंसी कार्यालय के सामने गुजरने वाले ट्रकों एवं भारी वाहन के चालकों एवं सह चालकों को भी कंबल प्रदान किया गया

