
विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के किड्ज वर्ल्ड शाखा में आयोजित अलविदा 2018 एवं वेलकम 2019 कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता, सीईओ आनंद प्रकाश ,डीप्टी सीइओ विद्यासागर एवं प्राचार्य मो.मोजाहिर हसन ने संयुक्त रूप से किया। सीएमडी ने कहा कि नन्हे बच्चे ही देश के भविष्य हैं।इन्हीं के कंधों पर आने वाले समय में देश की बागडोर थामने की जिम्मेवारी होगी। सीइओ आनंद प्रकाश ने कहा कि नन्हे बच्चों के किलकारियों में एक हौसला एवं विश्वास पैदा करना प्रथम लक्ष्य है। बच्चे संस्था के ब्रांड एंबेसडर हैं। डिप्टी सीईओ ने कहा कि इन बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना उद्देश्य है।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर चित्रकला, बिंदी साट़ प्रतियोगिता ,चम्मच अंटा दौड़, एक सं मीटर दौड़, सुलेख प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।