
अभिनेता रणविजय सिंह
दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा गांव निवासी फिल्म अभिनेता राव रणविजय सिंह ने एक ओर उपलब्धि हासिल करते हुए जिले व शहर को गौरवान्वित किया है।उन्हें सारण में मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आगामी आठ जनवरी को सारण प्रगति सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।सारण के जलालपुर में आयोजित यह सम्मान उन शख्सियतों को दी जाती है, जिन्होंने सारण के प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है। औरंगाबाद जिले के लिए यह गर्व की बात है कि इस जिले के निवासी व फिल्म और टीवी के युवा अभिनेता राव रणविजय को का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है ।उनके द्वारा सारण जिले पर एक डॉक्यूमेंट्री “एक सुखद यात्रा सारण” का निर्माण कर ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई गई थी।उन्होंने बिहार के कई जिलों के ऐतिहासिक धरोहरों ,धार्मिक स्थलों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित डाक्यूमेंट्री बनाकर देश और दुनिया को यह बताने का प्रयास किया है कि आज भी बिहार राजनीतिक, आर्थिक औद्योगिक क्षेत्र में अन्य प्रांतों से कितना आगे है ।यहां के लोगों का हृदय अपनी सभ्यता और संस्कृति को बनाये और बचाये रखने में सबसे आगे है।हाल ही में इनके द्वारा अभिनीत शैक्षणिक फिल्म मास्टर साहब ने शैक्षणिक दृष्टिकोण से समाज में एक बेहतर संदेश दिया है।इस सम्मान के लिए राव रणविजय ने अपने सभी प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा है कि लोगों के प्यार व स्नेह के बदौलत ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हो रही है।
