
आगामी 31 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय के मैदान में आयोजित होने वाले कलाकार सम्मान समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्राउंड में बने मंच पर भव्य व आकर्षक पंडाल एवं मंच का निर्माण किया जा रहा है ।डिजिटल तरीके से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य आयोजकों में शामिल नवलेश यादव ने बताया कि कलाकार सम्मान समारोह के माध्यम से औरंगाबाद जिले के कलाकारों को सम्मानित करने का उद्देश्य है। औरंगाबाद जिले के बहुत सारे प्रतिभावान कलाकार हैं, जो जिले के बाहर जाकर अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे कलाकारों को इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरो पर है ।इस कार्यक्रम रेडिओ मिर्ची से आरजे शशि शामिल हो रहे हैं।
