विद्यार्थी क्लब का जलवा कायम।


विद्यार्थी चेतना परिषद द्वारा पटवा टोली इमली तल स्थान पर आयोजित नकल अभिनय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होने के साथ जिउतिया लोकोत्सव समाप्त हो गया । 2017 की तरह जिउतिया लोकोत्सव 2018 में भी एक फिर विद्यार्थी क्लब का दबदबा रहा।विद्यार्थी क्लब ने सभी चार मंच पर प्रथम स्थान पर रहा ,वही बम रोड मंच पर जिउतिया ऑफ द ईयर घोषित किया गया।इमली तल कार्यक्रम की शुरुआत मंच पूजन एवं उद्घाटन से हुई।लोक कलाकार राजा मंडल ने सरस्वती वंदना एवं देवी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार ने किया। तीन दिवसीय नकल अभिनय प्रतियोगिता के परिणाम का विमोचन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मनोज कुमार, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के सीईओ आनंद प्रकाश, निर्णायक मंडली में शामिल ममतेश कुमार, संजय कुमार ,शिक्षक विनोद कुमार, संस्था के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी ,पूर्व वार्ड पार्षद रामअवतार प्रसाद गांधी, वरिष्ठ रंगकर्मी ब्रजेश कुमार,शंभु कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी चलता रहा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ नकल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।इस मंच पर भी विद्यार्थी क्लब ने बाजी मारी और नरकासुर का वध एवं दाउदनगर का जिउतिया विषय पर प्रस्तुति के लिये इस संस्था को प्रथम पुरस्कार दिया गया ,जिसे संस्था के निदेशक चंदन कुमार ने ग्रहण किया।बालक भारती क्लब को द्वितीय, भारती क्लब को तृतीय, नवयुवक संघ को चतुर्थ ,अंदाज अपना अपना क्लब को पंचम,अजय न्यू क्लब को छठा, टीम इंडिया को सातवां, न्यू जूनियर इंटरनेशनल क्लब को आठवां, सुपरस्टार क्लब को नौवां एवं इंडिया इंटरटेनमेंट को दसवां स्थान प्राप्त हुआ।जिउतिया धरोहर अवार्ड से पारंपरिक नकल के लिये डोमा चौधरी, उमेश मिस्त्री, कैलाश विश्वकर्मा तथा लावणी जितिया गीत के लिये वेशलाल प्रसाद को सम्मानित किया गया।बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड बालक भारती क्लब के प्रिंस कुमार को, बेस्ट सीनियर एक्टर का अवॉर्ड विद्यार्थी क्लब के प्रदुमन कुमार को ,बेस्ट जूनियर एक्टर अवॉर्ड अंदाज अपना अपना क्लब के अनीश कुमार को ,बेस्ट रूप सज्जा का अवार्ड विद्यार्थी क्लब को, बेस्ट झांकी भारती क्लब को दिया गया।बिहार क्लब के राहुल कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण वार्ड पार्षद रीमा देवी उर्फ रीना कुमारी वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद के अलावे संस्था के सदस्यों ने किया।कार्यक्रम में लैला मजनूं की विशेष मांग पर विकास कुमार ने फिर से यह प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.