


दाउदनगर के जिउतिया पर्व पर निकलने वाले साहसिक नकल चाकूधारी को देखकर युवतियां भी साहस दिखाने लगी हैं।जिउतिया पर्व के पारण के दिन यानी बुधवार को शाम में 21 वर्षीया प्रियंका और 15 वर्षीया बिट्टू ने अपने हाथों में चाकू चढ़वाया और चाकूधारी जैसे साहसिक नकल का प्रदर्शन किया।प्रियंका औरंगाबाद की रहनेवाली है और बिट्टू दाउदनगर निवासी राजू गुप्ता की पुत्री है।उस्ताद प्रदीप कुमार ने निर्देशन में इन दोनों युवतियों ने अपने हाथ की त्वचा में चाकू चढ़वाकर चाकूधारी जैसे साहसिक करतब का प्रदर्शन किया।शहर के लोग इन्हें झांसी की रानी से सम्बोधित किया। ये दोनों युवतियों ने शहर का भ्रमण किया एवं सभी जितवाहन चौक पर जाकर माथा टेका। इन प्रस्तुति को देखने के लिए काफी संख्या में लोग साथ चल रहे थे।
विदित हो कि दो साल पहले भी प्रदीप अकेला ने दो महिला को दाउदनगर जिउतिया की इतिहास में पहली बार इतिहास रच दिया था।
