

अटमोस्ट सर्व फाउंडेशन संस्था द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर तरारी पंचायत के गांधी मैदान कुर्बान बिगहा में एक समारोह आयोजित कर दिव्यांगों को निशुल्क पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन तरारी पंचायत के मुखिया संगीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया ।संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तरार,तरारी, बेलाढ़ी, दाउदनगर समेत विभिन्न गांवों से पहुंचे दिव्यांगों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया ।इस मौके पर गांधी विकास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार पप्पी,उप मुखिया अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मंटू कुमार, अवध किशोर शर्मा, सुरेश सिंह,अधिवक्ता राजू कुमार आदि उपस्थित थे।



