
सांकेतिक चित्र
दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में मारपीट में पानो देवी नामक महिला घायल हो गई। जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में किया गया।
घटना के संबंध में उक्त महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही बिरजू चौधरी, सत्येंद्र चौधरी ,जितेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी ,विकास चौधरी और उषा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है ।दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि सूचक के घर के पास ईंट गिरा हुआ था, जिसे लेकर आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।बचाने आयी सूचक की पुत्री के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात कर रही है।