पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि

दाउदनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि किया गया साथ ही गरीब बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दाउदनगर क्षेत्र के मखरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं० दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। श्री यादव ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय एक विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के स्वामी थे। भारतीय राजनीतिक क्षेत्र के इस प्रकाशमय सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ 52 साल के उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। अनाकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी दीनदयाल जी उच्च-कोटि के दार्शनिक थे जिन्हें किसी प्रकार का भौतिक मोह-माया छू तक नहीं सका। उनकी बताये राह पर चलते हुए हमारी पार्टी राजनीतिक में समाज के अंतिम पायदान के लोगो को सम्मान करेगी। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बात रखी।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्याम पाठक एवं अभाविप नगर मंत्री रवि यादव ने पं० दीनदयाल उपाध्याय को जनसंघ के आगे बढ़ने के लिए निभाई गई भूमिका को अहम बताया। दुविधाओं और अंत विरोध से भरे राजनीतिक वातावरण के अंदर समन्वय की रास्ता अपनाने वाले एक सर्वगामी संगठक थें। असीम धैर्य, आत्मविश्वास और श्रद्धा के सहारे राजनीत में एक नई राह बनाने वाले और नई राह चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले उसका साहस रखने वाले थे।

साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। मौके पर ओबरा विधानसभा विस्तारक कमलेश दत्त पांडे, मंडल महामंत्री रंजन वर्मा ,हिमांशु तिवारी, मीडिया प्रभारी सुमित भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश पासवान, मुन्ना तिवारी, दिलीप यादव, अजीत यादव, सरोज यादव, विकास कुमार, सतवेसतिवारी, राम मुनि पांडे विजय निराला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.