
दाउदनगर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में दाउदनगर बारुण रोड स्थित नगर परिषद मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर उसकी सघन जांच की। वाहनों के कागजात की जांच की गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में नौ वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 17 सौ रुपया की वसूली की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।वाहन जांच के क्रम में ट्रिपल लोडिंग रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।हेलमेट पर ध्यान दिया जा रहा है। वाहनों के कागजात की जांच की जा रही है।
