अग्निपीड़ितों को डॉक्टर चंद्रा द्वारा की गई मदद

दाउदनगर के नवरतनचक में शुक्रवार की रात में सोनमती कुँवर के घर अगलगी हो जाने से काफी नुकसान हुआ था। रविवार को पीड़ितों के बीच राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह रेडक्रॉस दाउदनगर सचिव डॉ. प्रकाश चन्द्रा के द्वारा पीड़ित को रोजमर्रा के सामान सहित कुछ नगद राशि उपलब्ध कराया गया। इस पुनीत कार्य करने पर पीड़ित ने उन्हें काफी दुवाएं सहित धन्यवाद दिया।

डॉ प्रकाश चन्द्रा ने कहा कि आप लोग रात्रि में भोजन बनाने के बाद ठीक तरीके से आग को बुझा दिया करें। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू मिश्रा, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के महासचिव राव मनीष यादव, प्रशांत इन्द्रगुरु, राजद आपदा प्रबन्धन के प्रखण्ड अध्यक्ष ओबरा संजीव यादव, दाउदनगर प्रखण्ड अध्यक्ष नीतीश यादव, कौशल यादव, मंडल यादव, गुड्डू यादव, सोनू पाठक, सतीश पाठक,संतोष ओझा अंशु यादव, सहित अन्य उपस्थित रहें।

अग्नि पीड़ित सोनमती कुंवर के परिजन को रेड क्रॉस द्वारा भी राहत सामग्री प्रदान की गई। रेड क्रॉस औरंगाबाद के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मरगूब आलम, ओम प्रकाश यादव समेत स्थानीय सदस्यों ने अग्नि पीड़ित के घर पहुंचकर बर्तन, कपड़ा, कंबल,त्रिपाल, एक क्विंटल चावल ,एक क्विंटल आटा एवं नगद राशि उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.