
दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा निवासी एवं छोटे पर्दे के मशहूर टीवी कलाकार राव रणविजय सिंह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आने वाले हैं।10 सितम्बर को इनकी आनेवाली फ़िल्म दलदल का शुभ मुहूर्त किया गया, जहाँ फ़िल्म के स्टार कास्ट के साथ साथ बहुत सारे लोग इकठे हुए।अभिनेता श्री सिंह ने दूरभाष पर बताया कि फिल्म दलदल एक पारिवारिक फ़िल्म है ,जिसकी शूटिंग लखनऊ मे 10 अक्टूबर से होंगी।गौरव झा, रीतू सिंह के साथ साथ वे भी मुख्य भूमिका मे हैं।इस फ़िल्म के निर्देशक दीपक सिंह और निर्माता संजीव तिवारी हैं।राव रणविजय ने इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता प्रवीण चंद्रा धन्यवाद देते हुये कहा कि उनके कारण ही यह फ़िल्म इन्हे मिली है।बताते चले कि बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड स्थित एक छोटा सा गांव बिशनपुरा के रहने वाले राव रणविजय सिंह का जन्म 13 सितंबर 1988 में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा ओबरा में हुई। दिल्ली से सूचना एवं तकनीकी में स्नातक करने के बाद इनका रूख अभिनय की तरफ हुआ। वर्ष 2009 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंगमंच से जुड़े एवं 2 वर्ष तक अभिनय में शिक्षा प्राप्त किया। 2011 में प्रसिद्ध टीवी निर्माती एकता कपूर के प्रथम भोजपुरी धारावाहिक सिंदूर मांग टिकुली में एक सशक्त किरदार निभाते हुए आज मुंबई में पिछले 5 वर्षों से लेकर अलग-अलग शॉर्ट फिल्म, फिल्मों एवं धारावाहिकों में लगभग 1000 से भी ज्यादा एपिसोड कर चुके हैं ।जिनमें सावधान इंडिया, हिटलर दीदी ,यह रिश्ता क्या कहलाता है ,ससुराल गेंदा फूल ,हैप्पी होम्स ,इस टाइम टू चेंज आदि आदि प्रमुख हैं। ये हर वर्ष अपने जिले औरंगाबाद आते हैं और सामाजिक फ़िल्म बनाते रहते हैं जिसमें यंहा के स्थानीय कलाकारों को भी मौका देते हैं।
