बाइक के चपेट में आकर महिला की मौत।

शुक्रवार की सुबह में एक तेज़ रफ़्तार से जा रही बाइक ने महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना दाउदनगर गोह गया पथ स्थित बी आर सी मोड़ के पास की है।बताया जाता है कि
स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक शिक्षिका करीब 48 वर्षीया बसंती कुमारी अपने विद्यालय ओबरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अरई जाने के लिए ऑटो लेने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी।बताया जाता है कि उसी दौरान दाउदनगर की ओर से तेज और अनियंत्रित गति से जा रही एक बाइक सवार ने उन्हें कुचल डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं, घायल अवस्था में उन्हें उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार वे मूल रूप से हसपुरा प्रखंड के नवादा गांव की निवासी थी।दाउदनगर गोह गया पथ में पुरानी अनुमंडल कार्यालय के पास किराया पर डेरा लेकर रहती थी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक बाइक ले कर भागने में सफल रहा ,लेकिन उसका नंबर प्लेट भागने के क्रम में गिर गया,जिसे ग्रामीणों ने उठाकर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी मिली कि भागने के क्रम में बाइक चालक ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक निजी स्कूल के शिक्षक को भी धक्का मार दिया, जिससे निजी स्कूल के शिक्षक घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने पीएचसी पहुंचकर मृतका के परिजनों का बयान लिया। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर राजाराम राय ने परिजनों का बयान लिया ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजने की तैयारी कर रहे थे लेकिन ग्रामीण मुआवजा पर अड़ गए।
शिक्षिका बबीता कुमारी की मौत के बाद उनका शव करीब नौ घंटे तक पीएचसी में ही रखा रहा।मृतका के परिजन एवं ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए थे।इनका कहना था कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हुए हैं,इसलिए मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिलना चाहिए। अनीस अख्तर,एसडीपीओ राजकुमार तिवारी,दाउदनगर बीडीओ जफर इमाम,हसपुरा सी ओ,बीडीओ पहुंचकर समझाते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर ग्रामीणों एवं परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।पदाधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और यदि यह सामूहिक दुर्घटना होगी तो नियमानुसार मुआवजा जरुर दिया जाएगा।तब जाकर परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम में ले जाने के लिए तैयार हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.