
दाउदनगर नगर परिषद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार औरंगाबाद नगर परिषद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को दिया गया है।सूत्रों ने बताया कि बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक नगरपालिका प्रशासन सह विशेष सचिव के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 41 के अंतर्गत औरंगाबाद नप के नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार (बि. न. सेवा) को अपने कार्यों के अतिरिक्त तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दाउदनगर का प्रभार दिया गया है। दाउदनगर नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक विपिन बिहारी सिंह के राजगीर में तबादला होने के बाद श्री कुमार तीसरे कार्यपालक के रूप में प्रभार ग्रहण करेंगे।।इससे पहले राज किशोर फिर बाद में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज़ नारायण सिंह प्रभार में थे।