
सास के तानो से तंग एक महिला ने सोमवार की शाम को अपने दो बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।महिला रीता देवी ओबरा प्रखंड के इकौना गांव की रहने वाली है ।वह जोगेंद्र सिंह की पत्नी बताई जाती है।महिला ने सबसे पहले अपने दो मासूम को नहर फेंक दिया फिर उसके बाद खुद छलांग लगा दी।उसके छलांग लगाते कुछ ग्रामीणों की नज़र उस पर चली गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को बचा लिया गया ,पर उसके दोनों बच्चो को पानी की धार में बह जाने से पता नही चल पाया।रीता देवी ने रोते हुए बताया कि उसकी सास चार बेटी होने का ताना देती थी।उसका चार बेटी है एक बेटी 18 तथा दूसरी 15 साल की है तीसरी बेटी खुशबू एवं चौथी रूपा कुमारी 4 वर्ष की है।दोनों बेटी अभी घर पर है। अपने दोनों छोटे बच्चीयों को लेकर घर निकल गई ।दाउदनगर आकर दोनों मासूमो के साथ साथ अपने जीवन लीला समाप्त करने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
महिला को तो बचा लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चियों का कोई पता समाचार लिखे जाने तक नहीं लग पाया है।घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ,सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस पहुंच गई और घटना की छानबीन किया।
