
केरल के बाढ़ पीड़ीतों के सहायतार्थ भाकपा माले द्वारा बाढ़ राहत अभियान चलाया जा रहा है।
भखरुआं मोड़ एवं दाउदनगर बाजार में भाकपा माले नेता एवं पूर्व विधायक राजाराम सिंह के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत अभियान चलाया और अधिक से अधिक लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की ।पूर्व विधायक ने कहा कि केरल देश के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में से एक था।आज पूरा केरल राज्य बाढ़ की चपेट में है, जिन्हें आपदा की इस घड़ी में सहयोग की जरूरत है ।भाकपा माले के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने अपना-अपना एक एक महीने का वेतन या पेंशन बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ दिया है तथा अब लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की जा रही है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। यह अभियान पूरे देश भर में 18 अगस्त से 22 अगस्त तक चलाया जा रहा है।इस मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव मदन प्रजापति,टाउन सचिव बिरजू चौधरी ,पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार, कामता यादव ,राजकुमार राजकुमार भगत ,नरेंद्र कुमार समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
