

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर आते ही दाउदनगर में भी शोक की लहर दौड़ गई।विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने उनके निधन की सूचना पाते ही मिलते ही शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया और उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लोग सुबह से ही बेचैन थे।कभी टेलीविजन के माध्यम से तो कभी इंटरनेट के माध्यम से लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बेचैन दिख रहे थे।जैसे ही शाम में उनके निधन की सूचना मिली तो शोक की लहर दौड़ गयी।
राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वे महान कवि, दार्शनिक ,चिंतक और राजनीतिज्ञ थे।उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हुआ है।उन्होंने आजीवन मूल्यों की राजनीति की।गलती होने पर अपने दल के एक बड़े नेता को राजधर्म का याद दिलाया था।ऐसे महान व्यक्तित्व को वे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।जदयू नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सह पूर्व विधायक रेणु देवी तथा पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज एवं प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
भाजपा नेताओं ने जताया शोक :
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी शोक की लहर दौड़ गई ।भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका निधन पूरे देश एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है ,जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक जताने वालों में भाजयुमो जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, मंजीत अमन, मुरारी शर्मा, कमल क्लब के जिला संयोजक सुनील दुबे, दाउदनगर मंडल संयोजक अनुज दुबे ,भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, भाजपा नेता प्रमोद साव,सत्येंद्र तिवारी, मनीष तिवारी, ब्रजेश पाठक आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।रालोसपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।वहीं दूसरी ओर
राज्य अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि वे भारतीय राजनीति के महानायक थे।वे गौरवशाली अतीत के मालिक ,निर्मल, उदारवादी, निश्चल, स्वच्छ हृदय के स्वामी और प्रतिभा के धनी प्रखर वक्ता, कलम के जादूगर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के प्रवक्ता एवं प्राथमिक विद्यालय गुल्ली बिगहा के प्रधानाध्यापक गोपेंद्र कुमार सिन्हा गौतम ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में विपक्ष को एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करने वाले वैश्विक राजनीतिक व्यवस्था में भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले अंतिम सांस तक राजधर्म का पालन करने वाले महान व्यक्तित्व थे।