आज दिखेंगे सावधान इंडिया में दाउदनगर के राव रणविजय।

दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड स्थित बिशनपुरा गांव निवासी टीवी एवं फ़िल्म अभिनेता राव रणविजय सिंह बिहार के साथ साथ औरंगाबाद जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे स्टार भारत चैनल पर एपिसोडिक धारावाहिक सावधान इंडिया में दिखेगें।किरदार का नाम सुधीर है।गौरतलब हो कि राव रणविजय पिछले 5 वर्षो से मुम्बई में रहते हुए अब तक अलग अलग एक हजार से भी ज़्यादा टीवी एपिसोड में अभिनय कर चुके हैं।हाल ही में इनकी शैक्षणिक फिल्म मास्टर साहब रिलीज़ हुई है।पिछले वर्ष भी राव रणविजय अपने गृह जिला औरंगाबाद पर एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बना चुके है, जो काफ़ी चर्चित हुआ था,जिसे यूट्यूब के माध्यम से एक सुखद यात्रा औरंगाबाद सर्च करके देखा जा सकता हैं।उन्होंने बताया कि वे जल्द ही एक बड़े पर्दे पर भी दिखने वाले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.