
मंगलवार की देर शाम एन एच 139 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर बी एड कॉलेज केरा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति सिपहां निवासी सीकेश यादव उम्र 22 वर्ष बताया जाता है।
संवाद प्रेषण तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि दुर्घटना कैसे हुई। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उठाकर अरविंद हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है।घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।