रविवार को दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है ।महिला इंदु देवी को गंभीर हालत में दाउदनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।पीएचसी सूत्रों ने बताया कि उसे बेहतर उपचार हेतु बाहर रेफर किया जा रहा है।
3- दो वारंटी किए गए गिरफ्तार।पेज पांच के लिए ।
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद):दाउदनगर पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि रूपचंद बिगहा गांव से राम लखन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था ।वहीं बल्हमा गांव से कमलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।उसके खिलाफ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर से वारंट निर्गत था।