ब्रेकिंग: शवदाह करने गए लोगों में से चार की शमशान घाट पर मौत, 15 घायल

ओबरा कारा के पैक्स अध्यक्ष रमेश दुबे का काफी लंबी समय से बीमार रहने के बाद आज उनका देहांत हो गया। उनके अंतिम संस्कार में गए लोग वज्रपात के चपेट में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत तथा पंद्रह लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना ओबरा के दोमुहान घाट की है। जब लोग रमेश दुबे का शवदाह कर रहे थे तभी ब्रजपात हुआ और उसकी चपेट में आने से चार लोग दसरथ चौधरी, बिष्णुपद साव, उपेन्द्र सिंह और पंकज कुमार की मौत हो गई और तक़रीबन 15 लोग घायल हो गए। घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। औरंगाबाद जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल, एसपी डॉ सत्य प्रकाश सहित जिले के अन्य अधिकारी मौक़े पर पहुँच कर जायज़ा लिए। घायलों में से दो की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

भाजपा ज़िला प्रवक्ता ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे दुःख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ हैं। मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से जल्द से जल्द चर लाख रुपए का मुवाव्जा मिले तथा घायलों का इलाज बेहतर तरीक़े से हो। इसके लिए ओ यथासम्भव पहल करेंगे। अश्विनी तिवारी के अलावा विवेकानंद मिश्र, दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, सुनील दुबे, प्रमोद साव, बुलबुल तिवारी, विजय संकर तिवारी, अविनास कुमार, ब्रजेश पाठक, श्याम पाठक, जय गोबिंद प्रसाद ने भी मृत के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.