जोड़ामंदिर में गायत्री दिप महा यज्ञ का हुआ आयोजन

कल दिनांक 27 जून को पुराना शहर स्थित जोड़ामंदिर के कैम्पस में विराट गायत्री दिप महा यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार से जुड़े गौतम कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात एक मुख्य दिप जला कर उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा निर्वित शिक्षक श्री किशोरी मोहन मिश्र,राधा मोहन मिश्र, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अविनास कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र, चंचल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। काफी संख्या में महिलाओं ने अपने घर से पांच पांच दिया लेकर आई और इस महा दिप यज्ञ में शामिल हुई।जोड़ामन्दिर कि पूरी टीम इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। वही कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा विधान सभा के विद्यायक वीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगो मे भक्ति भवनाओं का जागरण और संस्कार की प्राप्ति होती है।इस परिसर में अइसे भी सालो कई कार्यक्रम किये जाते है।इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कहा कि मन को साफ रख कर ही धर्म का कार्य किया जा सकता है।आज जो हजारों दिप यहाँ जल रहे है बहुत ही मनभावन देखने मे लग रहा है। सभी लोगों को संस्कार युक्त शिक्षा इसी लिया दिया जाता रहा है कि लोग धर्म के साथ अपने कर्म को करें।वही दाउदनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पति शम्भू कुमार ने कहा कि इस दिप यज्ञ के माध्यम से लोगो को कम समय मे धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है।इस मौके पर ब्रजेश पाठक, शिव प्रसाद, प्रह्लाद प्रसाद, संदीप मिश्र,राजेन्द्र प्रसाद,मुरारी शर्मा,सुजीत कुमार,मुकेश कुमार,सुनील दुबे,पंकज सिंह,मुनमुन प्रसाद,लालू प्रसाद,राजू कुमार,रंजीत कुमार,पपु कुमार,गणेश पाठक,पीयूष,आयुष,के अलावे हजारो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.