NSUI ओबरा प्रखंड के लिए सैफ़ अली को बनाया गया अध्यक्ष

आज ओबरा में NSUI अनुमंडल प्रभारी के नेतृत्व में कुणाल यादव ने ओबरा प्रखंड के लिए शैफ अली को अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष इरफ़ान ख़ान समय नहीं दे पा रहे थे। यह बैठक कुणाल यादव के ओबरा स्थित कारा मोड़ आवास पर किया गया। जिसमें मोहम्द सैफुला उर्फ सैफ को प्रखंड अध्यक्ष, राहुल कुमार को संयोजक, रिजवान को कोषा अध्यक्ष, शाहिद सेख को सोसल मिडिया के लिए मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने एनएसयूआई संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए एक सुर में संगठन के प्रति इमानदारी पूर्वक एवं छात्र छात्राओं के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही। ओबरा प्रखंड के उपाअध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को यह दायित्व दिया गया है कि कॉलेज एवं स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ें एवं छात्र-छात्राओं को उनका हक़ दिलाये। ओबरा प्रखंड अध्यक्ष गठन के बाद औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह एवं कुटुंबा विधायक राजेश राम और NSUI छात्र संघ संघ के जिला अध्यछ विवेक सिंह चौहान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पिन्टू यादव रवि कुमार NSUI का सदस्य नये सदस्य बने और रवि कुमार, संदीप यादव, कासिफ रजा अज़ीज़ अजीज, वासिम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.