
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ कांति सिंह का दाउदनगर में कई जगहों पर स्वागत किया गया। पसवां जाने के क्रम में भखरुआ मोड़ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का युवा राजद प्रदेश सचिव अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार छात्र, राजद के दाउदनगर कॉलेज अध्यक्ष लोकनाथ यादव, समाजवादी नेता मोहन यादव, संजीत यादव, सुजीत यादव, गौरव, शमशाद खान, सफदर हयात, अंकित यादव, विक्की समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उसी दौरान सिपहां लख के पास राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इससे पहले वे संसा पंचायत के जमुआवां गांव में जाकर राजबली यादव से मुलाकात की। श्री यादव के 17 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था। उन्होंने परिजनों से दुख कीघड़ी में धैर्य से काम चलाने को कहा। बोली कि इस दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार पीड़ित परिजनों के साथ है। पर्याप्त मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद सिंह,राजाराम,रामबली सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उसके बाद वे पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश के यंहा पसवां निकल गई।पैक्स अध्यक्ष के चाचा का देहांत हो गया है।