
एक महीने से गुम अपने पिता की खोज में उसकी पुत्री भटक रही है,कभी थाना तो कभी डीएसपी कार्यालय।पर कहीं से भी कोई ठोस जवाब नही मिल रहा है। दाउदनगर प्रखंड के अखोड़ा ग्राम के निवासी राज कुमार सिंह 26 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे जो आज तक नही लौटे। उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी ने बताया कि जब पिता लौट कर नही आए तो सोची कहीं गए हैं शाम तक लौट आएंगे।जब रात में भी नही लौटे तो सभी जान पहचान के रिश्तेदारों के पास फोन से जानकारी ली लेकिन कुछ पता नही चला।अपने स्तर से लगातार खोजबीन जारी रखा।जब कहीं कुछ पता नही चला तो थक हार के 18 मई को डीएसपी कार्यलय में लिखित आवेदन दिया,वहा से आवेदन थाने को भी भेजी गई है, लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। वह बताती है कि घर मे सिर्फ वह और उसकी मां है जो दिन रात रोती रह रही है।बड़े भाई बाहर में काम करते हैं वे भी कुछ दिन में आने वाले हैं। घर मे आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है।पिता के तलाश में उसकी जॉब भी छूट गई है।वह एक निजी संस्था में वर्क करती थी। बताती है कि घर मे कोई पुरुष के नही होने से डर बना रहता है। पिता की किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। अचानक गायब हो जाने से उस पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।