
बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है।अंछा पंचायत के सरपंच उषा देवी के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ठनका गिरने से सोहराई चौधरी की पत्नी की मौत हो गई है।बताया जाता है कि वह सोनतटीय क्षेत्र में कुछ काम से गई थी और आंधी पानी आने के बाद अपने घर लौट रही थी।पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई ।जिस पर ठनका गिरा और महिला की मौत हो गई
हालांकि इस घटना की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है।सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासनिक स्तर पर दी जा रही है।