दाउदनगर में बाइक चोर गिरोह का क़हर जारी

सांकेतिक तस्वीर

दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय के पास से एक बाइक चोरी होने की ख़बर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक रामानुज सिंह की बाइक नं BR 24 J 7845 अनुमंडल कार्यालय के पास खड़ी थी। अज्ञात चोरों द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही अनुमण्डल कार्यालय के आर टी पी एस कर्मी देवेंद्र कुमार की बाइक भी इसी जगह से चोरी हुई थी। इसके अलावा सब्जी मंडी से भी तक़रीबन दो माह पहले एक बाइक चोरी हुई थी। इस प्रकार देखा जाए तो दाउदनगर में बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। प्रशासन के साथ साथ आम लोगों को भी इस गिरोह से चौकन्ना रहने की ज़रूरत है। घटना की निंदा करते हुए भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त से सख्त कार्रवाई की माँग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.