कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

नगर परिषद दाउदनगर के चुनाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दाउदनगर(डायट,तरार) में नप चुनाव की मतगणना की सारी तैयारियां हो चुकी है।शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर को वज्रगृह बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को रखा गया है ।मतगणना हॉल एवं परिसर की चारों तरफ से बैरकेटिंग कराई गई है।बीडीओ ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न होगी। हॉल में प्रवेश करने वाले लोगों को बाकी टाकी, मोबाईल, काडलेस फोन, अवैध अग्नेयास्त्र ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

बनाया गया काउंटिंग एजेंट का पास:

बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में काउंटिंग का पास निर्गत कराने के लिए उम्मीदवारों या उनके काउंटिंग एजेंट की भीड़ थी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक प्रसाद के कक्ष में अभ्यर्थी पहुंचकर अपना पास निर्गत करा रहे थे ।बीडीओ ने बताया कि काउंटिंग एजेंट का पास बना दिया गया है, जिसे काउंटिंग लेकर संबंधित प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि वापस जा रहे थे। बीडीओ ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तरार में गुरुवार कि सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु होगी ।मतगणना स्थल की बैरिकेटिंग करा दी गई है। मतगणना के लिए नौ टेबल बनाए गए हैं।पांच चरणों में सभी 27 वार्डों के 39 मतदान केंद्रों की मतगणना की जाएगी।मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।उसके बाद ही मतगणना कक्ष के भीतर प्रवेश करने दिया जाएगा।मतगणना हॉल के अंदर उम्मीदवार या उनका इलेक्शन एजेंट या काउंटिंग एजेंट (कोई एक ही व्यक्ति) प्रवेश कर सकता है। प्रत्येक टेबल ऊपर एक-एक सुपरवाइजर एवं एक-एक सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है।संभावना जताई जा रही है कि एक चरण का चुनाव परिणाम घोषित होने में करीब आधा घंटा का समय लग सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.